ब्रेकिंग न्यूज़

Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी

बिहार के बीजेपी नेता की शर्मनाक करतूत: दूसरे समुदाय की महिला से महीनों तक किया रेप, किराए के कमरे में पत्नी बनाकर रखा; थाने पहुंचा मामला तो फरार गया आरोपी

बिहार के बीजेपी नेता की शर्मनाक करतूत: दूसरे समुदाय की महिला से महीनों तक किया रेप, किराए के कमरे में पत्नी बनाकर रखा; थाने पहुंचा मामला तो फरार गया आरोपी

23-Jul-2024 12:48 PM

By FIRST BIHAR

DARBHANGA: दरभंगा में एक कथित बीजेपी नेता और अस्पताल संचाल के खिलाफ दूसरे धर्म की महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने बीजेपी नेता पर महीनों यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। लहेरियासराय थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शहर के बेता इलाके में अस्पताल चलाने वाले भाजपा नेता विजय यादव पर प्रलोभन देकर महिला के साथ यौन शोषण करने का आरोप है।


थाने में दिए आवेदन में महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव के रहने वाले बीजेपी नेता विजय यादव ने अपने अस्पताल में काम देने के नाम पर महीनों तक उसका शारिरिक शोषण किया। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हो गई। जिसे अवैध तरीके से दोनों बार जबरदस्ती गर्भपात करवाया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता विजय यादव के अलावा संजीत कुमार एवं चंदन कुमार यादव को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अल्लपट्टी स्थित एक ईएनटी अस्पताल में प्राइवेट नौकरी करती थी। उसी क्रम में उसकी विजय यादव से मुलाकात हुई। 


बीजेपी नेता विजय यादव ने ज्यादा वेतन देने के साथ बच्चे की अच्छी पढ़ाई लिखाई का ऑफर दिया। आरोपी के झांसे में आकर 11 फरवरी 2024 को अल्लपट्टी की उक्त ईएनटी क्लिनिक छोड़कर विजय यादव के रेडिएंट जानकी समृद्धि हॉस्पीटल में काम करने लगी। एक सप्ताह के बाद विजय यादव ने पीड़िता को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में एक किराये के मकान दिलाया। मकान मालिक को उसे अपनी पत्नी बताया। इसके बाद पीडिता को कहा कि अब तुम्हें हॉस्पीटल में काम करने नहीं जाना है, बल्कि मेरी पत्नी के रूप में यहां रहो। 


पीड़िता ने बताया है कि उसी समय से विजय यादव उसका यौन शोषण करने लगा था। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हो गई लेकिन दोनों ही बार आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। कुछ दिनों बाद विजय यादव मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने दूसरों के हाथों बेचने की भी कोशिश की लेकिन पीड़ित महिला किसी तरह से उनके चंगुल से भाग निकली और आरोपियों के छीपकर दूसरे जगह रह रही है। आरोपी के बड़े सियासी पहुंच के कारण महिला खौफ के साए में जी रही है। पूरे मामले पर बीजेपी नेता और उसके संस्थान के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। दबी जुबान लोगों का कहना है कि गिरफ्तारी के डर से विजय यादव पड़ोसी देश नेपाल में छीपकर रह रहा है।


सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता ने जांच केंद्र के मालिक विजय यादव सहित उनके साले व एक अन्य आदमी के ऊपर आरोप लगाया है कि उनके साथ संबंध रहा है। अब आरोपी के द्वारा तरह-तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है। विजय यादव महिला को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, जिसकी जांच चल रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।