ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 2022-23 के लिए बिजली दरों में नहीं होगी कोई बढ़ोतरी

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 2022-23 के लिए बिजली दरों में नहीं होगी कोई बढ़ोतरी

25-Mar-2022 07:46 PM

PATANA : राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। आयोग ने वर्ष 2022-23 के लिए बिजली की दरों का एलान कर दिया है। नए दरों के मुताबिक राज्‍य में बिजली टैरिफ में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा। समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष का बिजली टैरिफ ही लागू रहेगा। वहीं फिक्स चार्ज में भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।


घाटे को देखते हुए बिजली कंपनी ने नए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिजली दर में 9.90 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। जिसपर बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने कई स्तर पर जन सुनवाई की। प्रस्ताव पर जन सुनवाई बाद आयोग ने शुक्रवार को बिजली की दरों का एलान कर दिया।


आयोग के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा ने बताया कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली कंपनी के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है जिसके तहत डीएस-2 के तीन स्लैब को दो स्लैब में सीमित किए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। आयोग ने एचटी लाइन के उपभोक्ताओं के टैरिफ संरचना को सहज करते हुए एचटीएस जेनरल और सभी औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं की श्रेणी बनाए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।


कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आक्सीजन निर्माताओं के लिए एक अलग श्रेणी बनाने का प्रस्ताव भी नियामक आयोग ने दिया है। सभी तरह के नए एचटी औद्योगिक उपभोक्ताओं को लोड फैक्टर इंसेंटिव दिए जाने के प्रस्ताव को भी नियामक आयोग ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है।


औद्योगिक इकाईयों को प्रोत्साहित करने को लेकर नियामक आयोग ने एचटीएसएस श्रेणी में पृथक लोड फैक्टर इंसेंटिव दिए जाने का निर्णय लिया है। आयोग ने नुकसान को कम करने, ऐसेट रजिस्टर, रेग्यूलेटरी एकाउंटिंग, ऊर्जा क्रय को संतुलित करने, स्मार्ट प्री पेड मीटर आदि के बारे में भी कई निर्देश दिए हैं।