बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप
02-Aug-2021 10:56 AM
ARA : बालू के अवैध खनन मामले में भोजपुर के एसपी से लेकर कई थानेदारों तक पर गाज गिरी थी. बालू के अवैध खनन के मामले में भोजपुर के कोईलवर और चांदी के थाना अध्यक्ष का पहले तबादला किया गया और फिर बाद में उन्हें निलंबित कर दिया गया. अब इन दोनों स्थानों समेत चार अन्य थानों में नए थानेदारों की तैनाती की गई है. भोजपुर के नए एसपी विनय तिवारी ने 6 नए थानेदारों को तैनात किया है.
भोजपुर के नए एसपी विनय तिवारी ने कोईलवर थाना में रामविलास प्रसाद को और चांदी थाना में सुबोध प्रसाद को थानाध्यक्ष बनाया है. वहीं सन्देश में दीपक कुमार झा, बड़हरा में मनीष कुमार सिंह, धोबहा ओपी में नीता कुमारी, अजीमाबाद में अंशु कुमारी को थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस कप्तान अवधेश कुमार को सीसीएसएमयू का शाखा प्रभारी बनाया है.
एसपी विनय तिवारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को योगदान करने का निर्देश दिया गया है. जिन कांडों को प्रभार उनके पास लंबित है. उसे सात दिनों के अंदर प्रभार देकर संबंधित थानाध्यक्ष से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर एसपी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है.
