BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
01-May-2021 05:39 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है. 13 अप्रैल को रतनपुर-ऋषि कुंड स्टेशन के बीच हुए दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी स्पेशल में डकैती के मामले में रेल एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है. रेल एसपी आमिर जावेद ने भागलपुर रेल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सस्पेंड कर दिया है. इनकी जगह पर सुधीर कुमार सिंह को फिलहाल रेल थानेदार बनाया गया है.
गौरतलब हो कि बीते 13 अप्रैल को रतनपुर-ऋषिकुंड स्टेशन के बीच दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी स्पेशल में डकैती हुई थी. इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में भागलपुर रेल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. रेल एसपी आमिर जावेद ने कहा कि रात्रि की ट्रेन में आर्म्स के साथ एस्कोर्ट हर हाल में अनिवार्य कर दिया गया है. इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरते जाने का सख्त निर्देश है. इसके बाद भी जिस दिन इंटरसिटी में घटना हुई थी उस दिन इंटरसिटी में बिना आर्म्स के ही एस्कोर्ट पार्टी थी.
रेल एसपी ने कहा कि रेल पुलिस मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई की गई है. दरअसल, 15 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने सिक्के के सहारे सिग्नल को लाल कर दिया था. इसके बाद डाउन मार्ग में आ रही इंटरसिटी स्पेशल में घटना को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी.
नए थानेदार सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. साथ ही रेल यात्रियों के भी सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा. लगातार गश्ती किया जाएगा. प्लेटफार्म पर विशेष नजर रहेगी. इस जिम्मेदारी से टीम वर्क के साथ निभाया जाएगा. साथ ही हरेक संदिग्ध चीजों पर नजर रहेगी.