ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / news / भागलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत,...

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत, कई घंटों तक चक्का में फंसी रही डेड बॉडी

25-Mar-2021 06:28 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई. भीषण सड़क हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई. इस घटना के बाद कई घंटे तक चक्का में मृतक ड्राइवर की डेड बॉडी फंसी रही, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बाईपास पर एक भीषण दुर्घटना हुई. ट्रैक्टर और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई. जबकि ट्रक का ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कूड़ा-कचरा में आग लगाया गया था. आग का धुआं रोड पर फैला था. किसी भी गाड़ी वाले को रोड पर दिखाई नहीं दे रहा था. 


धुएं के कारण सामने से आती हुई गाड़ी दिखाई नहीं देने के कारण ही यह घटना हो गई, जिसमें ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर की  लाश ट्रक के चक्का में फंस गई. वहीं दूसरी ओर ट्रक का ड्राइवर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हबीबपुर थाना पुलिस समेत कजरैली थाना और टीओपी पुलिस पहुंचकर ट्रक में फंसे हुए शव को कड़ी मशक्क्त से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम की लापरवाही से यह बड़ा हादसा हुआ है.