ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / बिहार : तीन कैदियों की मौत से हड़कंप, हॉस्पिटल में इलाज करा रहे...

बिहार : तीन कैदियों की मौत से हड़कंप, हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे तीनों

23-Mar-2021 09:15 PM

PATNA : बिहार के भागलपुर में एक साथ तीन कैदियों की मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. तीनों कैदी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थी. इलाज के क्रम में ही तीनों ने दम तोड़ दिया. 


बताया जा रहा है कि भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में तीनों कैदियों को भर्ती कराया गया था. मरने वालों में दो कैदी बांका और पूर्णिया के जेलों में बंद थे. दीपक राम (60) और राजू ऋषि (50) को रविवार के दिन भर्ती कराया गया था. मृतक दीपक राम झारखंड के गिरिडीह जिले के चंदौरी क्षेत्र का रहने वाला था और अवैध शराब की बिक्री के मामले में बांका जिला कारा में बंद था.


तीसरा कैदी तेतरी मंडल (85) भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद था. मृतक तेतरी मंडल मूल रूप से बांका जिले के रजौन क्षेत्र का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. इन तीनों कैदियों के शवों का पोस्टमॉर्टम जिला प्रशासन गठित एक मेडिकल बोर्ड के देखरेख में मंगलवार को कराया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.