ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CRPF के एडीजी बने वीके...

बिहार के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CRPF के एडीजी बने वीके सिंह ; इस कारण चर्चा में रहे हैं IPS

29-Jun-2023 01:03 PM

By First Bihar

DELHI : भोजपुर जिला निवासी 1994 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ का नया एडीजी बनाया है। विनोद कुमार इससे पहले उत्तर प्रदेश में एडीजी सुरक्षा की कमान संंभाल रहे थे। इसके बाद अब विनोद को सीआरपीएफ का नया एडीजी  बनाया गया है। यूपी सरकार की ओर से जल्द ही नई जिम्मेदारी के लिए रिलीज कर दिया जाएगा। अपनी ईमानदार छवि के कारण वीके सिंह की खासी चर्चा होती रही है।


विनोद कुमार सिंह मुख्य रूप से बड़हरा प्रखंड के लौहर-फरना गांव निवासी विनोद कुमार सिंह मूल रूप से यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं। इससे पहले वे यूपी के कई बड़े जिलों में बतौर एसपी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में तत्कालीन गृहमंत्री के साथ उनके ओएसडी भी रहे थे। विनोद सिंह की स्कूली पढ़ाई धनबाद, रांची और पटना से हुई थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई थी। वहां से उन्होंने इतिहास से ऑनर्स किया था। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी की थी।


मालूम हो कि, इससे पहले केंद्र सरकार ने भोजपुर जिले के आरा के एमपी बाग निवासी 1988 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को रॉ का चीफ नियुक्त किया था। उनके एक भाई अभय सिंह पटना और दूसरे भाई अरविंद सिंह गजियाबाद में रहते हैं। सिंह के सीआरपीएफ का एडीजी बनने पर गांव के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से भी उनका जुड़ाव रहता है। एक महीने पूर्व मई महीने में शादी में भाग लेने के लिए अपने गांव आए थे।


आपको बताते चलें कि, विनोद कुमार सिंह केंद्रीय मंत्री राजनाथ के ओएसडी के पद पर भी काम कर चुके हैं। प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद उन्हें कई अहम जिम्मेदारियां मिलीं। अब उन्हें देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ में एडीजी के पद पर तैनात किया गया है।