ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बिहार: लॉकडाउन में पकड़े गए दूल्हा-दुल्हन, पुलिस ने बारातियों को भी पकड़ा, टेंशन...

बिहार: लॉकडाउन में पकड़े गए दूल्हा-दुल्हन, पुलिस ने बारातियों को भी पकड़ा, टेंशन में परिवार

05-May-2021 04:18 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन का एलान किया गया है. सरकार ने प्रशासन को इसे पूरी सख्ती के साथ लागू करने का आदेश दिया है. हालांकि शादी-विवाह पर कोई रोक टोक नहीं है लेकिन बेगूसराय जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल यहां 'आसमान से गिरे, खजूर में अटके' वाली कहावत सच साबित हो गई है. पुलिस ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में दूल्हा-दुल्हन को बारातियों के साथ पकड़ लिया. 


मामला बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल क्षेत्र का है, जहां परिहारा थाना क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि इनके साथ-साथ बारातियों को भी पकड़ा गया है. उनकी भी गाड़ी रोक ली गई है. पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया और 7-8 गाड़ियों पर निर्देश से अधिक व्यक्ति सवार थे. इसी कारण उन्हें रोका गया है. सीनियर अफसरों के निर्देशानुसार इनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. 


दरअसल पूरी बात ये है कि समसा गांव के रहने वाले विजय कुमार की 3 ही मई को सहरसा जिले की नेहा कुमारी से शादी हुई थी. शादी के बाद 4 मई को नव विवाहित जोड़े को वापस समसा आना था लेकिन अत्यधिक बारिश की वजह से रास्ता जाम हो गया. इधर 5 मई को नीतीश ने बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया और इधर विजय दुल्हन की विदाई कराकर घर के लिए रवाना हुआ. जब विजय कुमार पत्नी नेहा के साथ वापस आ रहा था तो इसी कड़ी में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.