ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

बेगूसराय में CO की गुंडई, वैक्सीन लेने जा रहे युवक को जानवर की तरह पीटा, डंडे से उधेड़ दिया चमड़ा

बेगूसराय में CO की गुंडई, वैक्सीन लेने जा रहे युवक को जानवर की तरह पीटा, डंडे से उधेड़ दिया चमड़ा

25-May-2021 06:22 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : लॉकडाउन में अफसरों की तानाशाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के बेगूसराय का है, जहां एक अंचलाधिकारी ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दी. दरअसल वैक्सीन लेने जा रहे एक युवक को सीओ ने इतना मारा की उसके शरीर से चमड़े अलग हो गए. पूरे शरीर पर उसका दाग हो गया है. बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार से इस घटना की शिकायत भी की गई है.


घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां तेघड़ा के अंचलाधिकारी ने कोरोना की वैक्सीन लेने जा रहे युवक को बुरी तरह पीटा. अधिकारी ने न सिर्फ युवक को पीटा बल्कि उल्टे उसके ऊपर केस भी कर दिया. फिलहाल इस मामले में पीड़ित परिवार ने बेगूसराय के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है.


बताते चलें कि बीते 12 मई को कोरोना का वैक्सीन लेने जा रहे दो लड़कों को तेघड़ा के सीओ और उनके साथ मौजूद अन्य दूसरे लोगो ने जम कर पिटाई की. जबकि लड़का चीख-चीखकर बार-बार वैक्सीन लेने की बात कहता रहा. लेकिन अंचलाधिकारी ने बच्चों को नहीं बख्शा. स्थानीय संगठनों ने इस घटना का विरोध किया है. 


फिलहाल जख्मी युवक का इलाज कराया जा रहा है. घायल युवक के शरीर पर डंडे के काफी गहरे निशान है. आपको बताते चलें कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के नगर परिषद तेघड़ा अंतर्गत वार्ड संख्या 21 नौखुटि मधुरापुर निवासी शंभु प्रसाद सिंह का पुत्र शिवेंदु कुमार और रिश्तेदार भाई रितिक कुमार के साथ कोरोना वैक्सीन के लिए निबंधन कराया था और मोबाइल फोन पर आए मैसेज के अनुसार दोनों वैक्सीन लेने अतिरिक्त वैक्सीन केंद्र शोकहारा जा रहे थे. 


पीड़ित ने आरोप लगाया है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिरचैया चौक के निकट लॉकडाउन के मद्देनजर जांच अधिकारी द्वारा उसकी पिटाई की गई. उसने आरोप लगाया है कि बार-बार वैक्सीन लेने की बात बताए जाने के बाद भी उसके साथ अधिकारियों द्वारा मार पीट की गई. पीड़ित ने बताया कि एक तो जबरन पिटाई की गई और ऊपर से दो दो मामले दर्ज कर दिया है. पीड़ित परिजनों ने सत्यता की जांच करते हुए जिलाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.