जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-Jun-2021 08:50 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त बेगूसराय से ताजा खबर सामने आ रही है, जहां बिजली की दुकान में अचानक आग लग गई है. आग लगने से उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है.
घटना बेगूसराय के फुलवरिया थाना की है, जहां सिंधिया चौक रेलवे मार्केट के बगल फल मंडी में स्थित एक बिजली की दुकान में भीषण आगलगी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. बताया जाता है कि अचानक बिजली की दुकान में अचानक से आग लग गई. अगलगी में तकरीबन लाखों की सामान जलकर स्वाहा हो गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने जैसे ही दुकान को जलते देखा की आनन-फानन में आग भरसक बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग भयंकर रूप से दुकान में लगा हुआ था.
इस अगलगी के बाद काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मी को दी गई है. फिलहाल दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लगे हुए हैं. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसी लगी है. लेकिन अनुमान लगाया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण से यह आग लगी है.