खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
22-Mar-2021 09:05 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के नेता की गुंडई देखने को मिली है, जिसने महिलाओं को बुरी तरह मारा है. भले ही नीतीश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की लाख कोशिश कर रही है लेकिन उनके कार्यकर्ता और नेता महिलाओं के साथ गुंडई कर रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले के है, जहां जेडीयू के एक नेता ने महिलाओं को लाठी-डंडे से पीटा है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है.
घटना बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र की है, जहां किरतौल गांव में जदयू नेता सरवर आजाद और उनके समर्थक ने कई महिलाओं को लाठी-डंडे और ईंट से पीटा है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि जेडीयू के नेता और उनके सहयोगी किस तरह महिलाओं को बेरहमी से पीट रहे हैं. इनके ऊपर ईंट से निशाना बना रहे हैं. उनके ऊपर बांस-बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. बताया जाता है कि किरतौल पंचायत स्थित वार्ड 12 में कुछ गरीब महिलाओं के जमीन पर जदयू नेता सह सरकारी शिक्षक सरवर आजाद जबरन तरीके से भवन का निर्माण करवा रहे थे.
आधा दर्जन महिलाओं ने निर्माधीन भवन में लेटकर विरोध करने लगी. जिसको देखते हुए जदयू नेता सरवर आजाद ने खुद सत्ता का पावर दिखाते हुए अपने समर्थकों के साथ मिलकर सभी आधा दर्जन गरीब महिलाओं को बेरहमी से पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है. जिसकी सारी हरकत कैमरा में कैद हो गई. फिलहाल सभी घायल महिलाओं का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. कई महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है.
हद तो तब हो गई, जब पीड़ित महलाएं तेघरा थाना में घटना की रिपोर्ट लिखवाने पहुंची. महिलाओं ने नामजद आवेदन दिया लेकिन अब तक बेगूसराय पुलिस ने इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया. थानेदार ने बताया कि आवेदन मिला है लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.