होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
20-Apr-2021 02:09 PM
BANKA : बिहार के बांका जिले में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि बालू माफियाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है.
वारदात बिहार के बांका जिले की है, जहां शम्भूगंज थाना के दिनदयालपुर में बालू के अवैध खनन को लेकर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है. मृतकों की पहचान शम्भूगंज थाना क्षेत्र के कामतपुर के रहने वाले राहुल कुमार और कूंथा के रहने वाले रुपेश यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बदुआ नदी का दीनदयालपुर स्थित चौर से लगातार बालू का अवैध खनन शम्भूगंज और दीनदयालपुर के बालू माफिया करते रहे हैं और दोनो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई भी चलती रही है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. घटना के बाबत मृतक राहुल के पिता देवनंदन मण्डल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दोनों की दीनदयालपुर के बालू माफियाओं से कमीशन को लेकर झड़प हुई थी, जिसकी जानकारी राहुल ने अपने परिजनों को भी दी है. पिता का कहना है कि पैसे को लेकर ही दीनदयालपुर के बालू माफियाओं ने साजिशन दोनो की गोली मारकर हत्या कर दी है.