ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बगहा में रोड एक्सीडेंट के बाद भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने फूंक दी गाड़ी

बगहा में रोड एक्सीडेंट के बाद भारी बवाल, आक्रोशित लोगों ने फूंक दी गाड़ी

19-May-2021 08:59 PM

By DEEPAK RAJ

BAGHA : इस वक्त एक ताजा खबर पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से सामने आ रही है, जहां एक रोड एक्सीडेंट के बाद भारी बवाल मच गया है. स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. आक्रोशित लोगों ने वाहन को आग के हवाले कर दिया है. बीच रोड पर गाड़ी धूं-धूं कर जली रही है. घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा की बताई जा रही है, जहां NH 727 पर चौतरवा चौक के पास एक दुकानदार को ठोकर मारने के बाद काफी बवाल हो गया है. स्थानीय लोगों ने गुस्से में बोलेरो को आग के हवाले कर दिया है. पुलिस को भी आक्रोशित लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है. गाड़ी रोड पर खड़ी है. धूं-धूं कर जली रही है.


बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में एक दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया. घटनास्थल पर डीएसपी और पुलिस की टीम कैंप कर रही है. नाराज लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.