ब्रेकिंग न्यूज़

गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

बिहार के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट, लिस्ट में कहीं आपका शहर भी तो नहीं !

11-Oct-2022 09:54 AM

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने कहा है कि अक्टूबर महीने में राज्यभर में लगातार बारिश होगी। दक्षिणी पूर्वी हवाओं के जरिये बिहार में नमी बरकरार है। यही वजह है कि बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है। 12 से 15 अक्टूबर के बीच फिर से मानसून के लौटने की संभावना जताई गई है। 




मौसम विभाग ने बताया है कि लगातार बारिश के कारण टेम्परेचर में नमी बनी रहेगी। राजधानी पटना के अलावा पूरे राज्य में वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है उसमें किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल है। 




12 अक्टूबर को रोहतास, भभुआ, किशनगंज और कटिहार में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले 48 घंटे तक मौसम का मिजाज नमी भरा रहेगा। दरअसल, सोमवार को कई जिलों में जमकर बारोश हुई है। इसमें राजधानी पटना भी शामिल रहा। अन्य कई जिलों में काले बादल छाए रहे। 




सोमवार को पटना में 28.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, सबसे ज्यादा बारिश फारबिसगंज में हुई, जो 176.8 मिमी रिकॉर्ड किया गया। किशनगंज के गलगलिया में 91.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मोतिहारी में 67.0, मिमी चटिया में 39.0 मिमी, चनपटिया में 35.2 मिमी और शेखपुरा में 32.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान पटना 34.0 डिग्री सेल्सियस, गया में 34.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर 35.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में 33.6 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।