सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
28-Oct-2022 08:43 AM
PATNA : बिहार में डीएसपी रैंक के के पांच अधिकारियों के ऊपर सरकार ने कार्रवाई की है। राज्य के अलग-अलग अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर तैनात रहे डीएसपी रैंक के इन पांच अधिकारियों के ऊपर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसी मामले में इनके ऊपर एक्शन लिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इन सभी डीएसपी के ऊपर जो एक्शन लिया गया वह वेतन वृद्धि पर रोक और आर्थिक दंड से जुड़ा हुआ है।
जिन अधिकारियों के ऊपर एक्शन लिया गया है उनमें पटोरी के तत्कालीन एसडीपीओ विजय कुमार को पहले ही निंदन वेतन वृद्धि पर रोक की सजा दी गई थी। इस सजा को बरकरार रखा गया है जबकि जयनगर के तत्कालीन एसडीपीओ सुधीर कुमार के साथ-साथ बगहा के एसडीपीओ रहे संजीव कुमार और जहानाबाद के एसडीपीओ रहे अशफाक अंसारी को अलग-अलग मामलों में दंड दिया गया है। तीन अधिकारियों को नंदन के साथ साथ दो वेतन वृद्धि पर रोक की सजा दी गई है।
डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ऐसे भी हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं और उन्हें पेंशन में आर्थिक दंड दिया गया है। दलसिंहसराय के तत्कालीन एसडीपीओ राम सागर शर्मा को पेंशन में 10 फ़ीसदी की राशि 3 सालों के लिए कटौती का दंड दिया गया है। गृह विभाग ने इन अधिकारियों के ऊपर दंड से जुड़ा आदेश जारी किया है।