ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / news / बिहार के 2.38 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में पहुंचा 500-500 रुपए, सुशील...

बिहार के 2.38 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में पहुंचा 500-500 रुपए, सुशील मोदी का दावा..11 करोड़ लोग हुए लाभान्वित

24-May-2020 06:12 PM

PATNA:  उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कोरोना संकट काल में 6,024 करोड़ से ज्यादा के मुफ्त खाद्यान्न के अलावा केन्द्र सरकार ने 4 करोड़ 17 लाख गरीब जनधन खाताधारी महिलाओं, वृद्ध, विधवा व दिव्यांग पेंशनधारियों, उज्ज्वाला योजना के लाभाथी महिलाओं व किसानों को 5,719 करोड़ से ज्यादा राशि बिना किसी दलाल व बिचौलिए के सीधे उनके खाते में दी है. जिससे गरीबों को बड़ी राहत मिली है. राज्य व केन्द्र की सहायता से कोई भी ऐसा गरीब नहीं है, जिसके खाते में न्यूनतम 4 हजार रुपये व 15 किलो अनाज नहीं मिला होगा. 

मोदी ने कहा कि जनधन खाताधारी 2 करोड़ 38 लाख़ गरीब महिलाओं के खाते में लगातार तीन महीने अप्रैल से जून तक 500-500 रुपये कुल 1500 रुपए यानी 3,545 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए भेजी गई है. अगर एक महिला के परिवार में औसतन 5 सदस्य हैं तो करीब 11 करोड़ लोग इससे सीधे लाभान्वित हुए हैं. इसी प्रकार केन्द्रीय पेंशन योजना में शामिल 36.64 लाख वृद्ध, विधवा व दिव्यांगों को राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा तीन महीने की अग्रिम पेंशन राशि 1200-1200 रुपये देने के अलावा केन्द्र सरकार ने एक-एक हजार रुपये अतिरिक्त के तौर पर 364.98 करोड़ रुपये दिया है. अग्रिम पेंशन राशि में भी प्रति पेंशनधारी 600 रुपये केन्द्र सरकार का हिस्सा भी शामिल है. 

तीन माह तक गैस सिलेंडर मुफ्त

मोदी ने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी 84.04 लाख महिलाओं को 3 माह तक मुफ्त गैस सिलेंडर के लिए प्रति महीने 830 रुपये की दर से 630 करोड़ रुपये सीधे उनके खाते में दिए जा रहे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अन्तर्गत 58,99 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार की दर से अग्रिम 1179.96 करेाड़ रुपए दिया गया हैं. केन्द्र सरकार द्वारा इस तरह से नगद राशि की सहायता सीधे खातों में डीबीटी के जरिए देने से करीब दो महीने तक जारी रहने वाले लॉकडाउन के दौरान गरीबों को बड़ी राहत मिली है.