ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार में आज फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना समेत 17 जिलों के लिए आया येलो अलर्ट

बिहार में आज फिर से आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना समेत 17 जिलों के लिए आया येलो अलर्ट

03-Jun-2021 07:00 AM

PATNA : बिहार में आज एकबार फिर से मौसम का बदलता हुआ मिजाज देखने को मिलेगा। पटना समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को एक-दो जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगहों हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-मध्य बिहार में 24 घंटों में आंधी-पानी के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी-पानी की स्थिति देखी गई। पटना में मंगलवार की दोपहर में 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के बाद यह अनुमान है कि तापमान बढ़ने की स्थिति में राज्य में अन्य जगहों पर इस तरह की हवा और बारिश होगी। पिछले 24 घंटों में रजौली और जोकीहाट में 60 मिमी, सिसवन, कोइलवर, बिहपुर, दिनारा और रूपौली में 40 मिमी तथा समस्तीपुर, अरवल और साहेबगंज में 30 मिमी बारिश हुई। अभी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण छत्तीसगढ़ व उसके आसपास है। वहीं झारखंड व बिहार के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजर रही है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 13 जून तक सूबे में मानसून के आगमन के आसार हैं। मानसून के बादल आम बादलों से अलग होते हैं। डेढ़ सौ से दो सौ किमी तक इन बादलों का विस्तार होने से एक साथ कई जगहों पर बारिश होती है। बिहार में मानसून का प्रवेश पूर्णिया, पटना, गया और छपरा की तरफ से होता है।