सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
07-May-2021 07:09 AM
PATNA : बिहार सरकार ने राज्य के सभी 13 पारम्परिक विश्वविद्यालयों के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 के वेतन और पेंशन के लिए 821 करोड़ 2 लाख 56 हजार 531 रुपये की राशि जारी कर दी. इसमें से तीन महीने यानी अप्रैल से मई के लिए राशि विमुक्त करने का निर्देश ट्रेजरी को दे दिया गया है. पूर्णिया विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों के बकाया मानदेय के भुगतान के लिए भी राशि जारी कर दी गई. राशि जारी होने के साथ ही सभी 13 विश्वविद्यालयों और 260 अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को कोरोनकाल में राहत मिलेगी. सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी चैन की सांस ले पाएंगे.
बता दें कि इस राशि से इन विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को मार्च से मई 2021 का वेतन मिलेगा. इसके साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सेवांत लाभ का भुगतान होगा. जारी राशि में पूर्णिया विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों के बकाया मानदेय की राशि भी है. इसमें गैर वेतन मद के भी पैसे हैं.
जानकारी हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए जारी राशि 821 करोड़ में से पटना विवि को 56 करोड़ 59 लाख, 119 करोड़ 21 लाख, बीआरए बिहार विवि मुजफ्फरपुर को 128.81 करोड़, वीर कुंवर सिंह विवि आरा को 62.53 करोड़, जयप्रकाश विवि छपरा को 57.84 करोड़, बीएन मंडल विवि मधेपुरा को 60.52 करोड़, तिलकामांझी विवि भागलपुर को 77.60 करोड़, ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा को 124.56 करोड़, केएसडीएस विवि दरभंगा को 21.24 करोड़, मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विवि पटना को 69.91 लाख, पाटलिपुत्र विवि पटना को 72.18 करोड़, पूर्णिया विवि को 22.73 करोड़ और मुंगेर विवि को 16.44 करोड़ दिए गए हैं.