बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Jul-2024 10:37 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में एक महीने के भीतर एक के बाद एक दर्जनों पुल ध्वस्त हो गए। लगातार पुलों के गिरने की घटना को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हुई। जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने सभी पुलों का सर्वे कराने की बात कही थी। अबतक की हुई सर्वे रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पथ निर्माण विभाग की जांच रिपोर्ट में राज्य के 12 पुलों बेहद खतरनाक पाए गए हैं, जिन्हें तत्काल मरम्मद की जरुरत है।
दरअसल, राज्य में पिछले दिनों लगातार पुलों के गिरने की घटना को लेकर बिहार सरकार काफी गंभीर है। राज्य के पुलों का हेल्थकार्ड बनाया जा रहा है। पथ निर्माण विभाग की तरफ से कराए जा रहे सर्वे में अब तक राज्य के 12 पुल खतरनाक पाए गए हैं।
इन 12 पुलों की हालत बहुत ही जर्जर है और तत्काल मरम्मती नहीं हुई तो कोई भी अनहोनी हो सकती है और जान-माल का नुकसान होने की संभावना है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद और भी खतरनाक पुलों की पहचान होने की संभावना है। पथ निर्माण विभाग ने जर्जर पुलों की मरम्मति के लिए पहल शुरू कर दी है।
बता दें कि पिछले दिनों राज्य में कई पुलों के गिरने के बाद पथ निर्माण विभाग ने राज्य सरकार के अधीन सभी पुलों का सर्वे कराने का निर्णय लिया था। फिलहाल सर्वे का काम जारी है और करीब 8 सौ से अधिक पुलों के सर्वे का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।