Bihar Ias Officer: बिहार के 16 DM समेत 37 IAS अफसर जा रहे 25 दिनों की ट्रेनिंग में, पूरी लिस्ट देखें.... बेटे को मंत्री बनाने पर उपेंद्र कुशवाहा का भारी विरोध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी Bihar Winter Session 2025 : बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र 3 से 5 दिसंबर तक, जानिए क्या रहेगा इस बार मुख्य एजेंडा Khesari Lal Yadav: चुनाव हारने के बाद राम की भक्ति में लीन हुए खेसारी लाल यादव, परिवार संग की पूजा-अर्चना Bihar Government : बिहार सरकार का डिजिटल एक्शन, साइबर फ्रॉड पर सख्ती; जेल से लेकर सोशल मीडिया तक निगरानी Hajipur Chhapra Route : छपरा-हाजीपुर मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक, इस रास्ते से गुजरेंगे छोटे वाहन कोडरमा स्टेशन पर GRP की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख कैश के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार Lalu Yadav : 'किसी हाल में राबड़ी आवास खाली नहीं करेंगे...', बोले प्रदेश अध्यक्ष - 20 साल में क्यों नहीं किया ऐसा काम; सरकार के नोटिस पर भड़की पार्टी D.El.Ed Entrance Exam 2025 : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित, इतने स्टूडेंट को मिली सफलता; इस दिन से शुरू होगा एडमिशन Bihar News : पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो रचा ली दूसरी शादी, पत्नी को ससुराल ने घर से निकाला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 26 Nov 2025 05:29:53 PM IST
दीपक प्रकाश के मंत्री बनने से नाखूश - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानि RLM में विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ समेत कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को आज बड़ा झटका लगा है।
उपेन्द्र कुशवाहा की RLM के कई नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई प्रभारी प्रदेश अध्यक्षों ने उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी छोड़ दी है। प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,प्रमोद यादव,राजेश रंजन ने भी अपना इस्तीफा उपेन्द्र कुशवाहा को भेज दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उपेक्षा से नाराज नेताओं ने आज इस्तीफा सौंप दिया है।
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पत्र भेजकर यह कहा गया है कि पिछले दिनों पार्टी द्वारा लिए गए फैसलों से वे सहमत नहीं हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि 9 साल से वो उपेन्द्र कुशवाहा के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन अब कई पार्टी के फैसले से खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब उपेन्द्र कुशवाहा के साथ काम करना संभव नहीं है। इसलिए हम अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देना ही उचित समझ रहे है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने सीट बंटवारे में पार्टी के हितों का ख्याल नहीं रखा। अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के अन्य नेता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनकी पत्नी सासाराम से चुनाव जीत गयी लकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया। क्या उन्हें अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। उनके बेटे ना चुनाव जीते ना ही एमएलसी है उसके बावजूद उनको मंत्री बना दिया गया और अब सफाई दे रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा की सफाई पर पार्टी के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। 


