ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

फिर बदलेगा हवा का रुख, तापमान में हल्की गिरावट का पूर्वानुमान

04-Apr-2021 07:23 AM

PATNA : राजधानी पटना समेत सूबे में मौसम का मिजाज एक बार फिर थोड़ा सा बदलने की उम्मीद है। मौसम के कड़े रुख में थोड़ी सी नरमी देखने को मिल सकती है। पुरवा हवा का प्रभाव सूबे में बढ़ने लगा है लिहाजा बढ़ते हुए पारे में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। बिहार में पुरवा हवा बहनी शुरू हुई है और इसके कारण अधिकतम तापमान में कई जगहों पर गिरावट दर्ज की गई है। अगले चौबीस घंटों में पुरवाई हवा का असर पूरे बिहार में दिखेगा। 


शनिवार को राज्य के दक्षिणी हिस्से में उत्तरी पश्चिमी हवाओं का प्रभाव होने से लोगों को गर्मी महसूस होती रही। वहीं उत्तर पूर्वी भाग में पुरवाई हवा का असर बना हुआ है। शनिवार को दोपहर पटना समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में धूल भरी आंधी का असर भी देखा गया। पटना का पारा शनिवार को 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि भागलपुर में अधिकतम तापमान लगभग आधा डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। पूर्णियां और भागलपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना हुआ है। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में फिलहाल बारिश का कोई सिस्टम नजर नहीं आ रहा है इसलिए हवा के रुख में ही केवल बदलाव देखने को मिलेगा। अगर पुरवाई हवा का असर बना रहा और पारा 40 डिग्री के पार गया तो फिर थंडर स्ट्रोम एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि पछिया हवाओं के बीच अब पुरवाई बने से बिहार में  पारा थोड़ा नीचे जाएगा।