ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सेना में 24 अगस्त को दिया योगदान और देश के लिए सीमा पर...

सेना में 24 अगस्त को दिया योगदान और देश के लिए सीमा पर हुए शहीद, कुपवाड़ा में शहीद हुए बिहार के सपूत कमलेश को सलाम

14-Sep-2019 09:24 AM

By 3

PATNA : भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बिहार के सपूत कमलेश कुमार शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में शहीद हुए. कमलेश बख्तियारपुर के लखनपुरा गांव के रहने वाले थे। उनके शहीद होने की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया है। शहीद कमलेश ने दिसंबर 2018 में सेना में योगदान दिया था। दानापुर में उनकी बहाली हुई थी और ट्रेनिंग के बाद उनकी पोस्टिंग उपवास सेक्टर में की गई थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कमलेश 24 अगस्त को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गए थे। शुक्रवार की शाम जैसे ही उनकी यूनिट के अधिकारी ने कमलेश के शहीद होने की खबर दी घर परिवार से लेकर पूरे गांव में मातम पसर गया। कमलेश भाइयों में सबसे छोटे थे, उनका सपना देश की सेवा करने के साथ-साथ परिवार के लिए बहुत कुछ करने का था। किसान पिता अनिल सिंह के सपूत कमलेश ने कहा था कि भारत माता के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा उनके अंदर है। यह बेहद दुखद है कि सेना में ड्यूटी ज्वाइन करने के एक साल के अंदर ही कमलेश वीरगति को प्राप्त हो गए।