ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

पकड़ा गया इनामी हिस्ट्रीशीटर बबलू यादव, बिहार पुलिस की टीम ने कोलकाता से दबोचा

17-Mar-2024 02:26 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित दो लाख के इनामी बदमाश बबलू यादव को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छापेमारी कर शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है हालांकि फिलहाल गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।


दरअसल, थाना क्षेत्र के मगही निवासी कुख्यात बदमाश बबलू यादव पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। पिछले दिनों लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लडुंबा चौक से एक ही परिवार के तीन कारोबारी भाइयों के अपहरण की घटना का बबलू मास्टरमाइंड था। तीनों व्यवसायियों के अपहरण में जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था। वह बब्लू यादव का ही था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।


इसके अलावा बबलू यादव के विरुद्ध लक्ष्मीपुर सहित जिले के सोनो और खैरा थाना में कुल 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी और फिरौती के लिए अपहरण जैसे कांड शामिल हैं। बब्लू यादव ने 29 सितंबर 2021 को अपने साथियों के साथ मिलकर मगही निवासी संजय यादव पर गोली चलाई थी। इस घटना मे संजय को सात गोली लगी थी लेकिन किसी तरह उसकी जान बच गई थी।


वहीं बबलू ने कोरबाकुरा निवासी पंकज यादव पर भी गोली चलाई थी। ककनचोर निवासी और पीडीएस डीलर से बबलू यादव ने बतौर रंगदारी पांच लाख रुपए की मांग की थी। वर्ष 2023 मे संजय यादव के घर पर उसने बमबाजी भी की थी। इसके अलावा सोनो व खैरा के संवेदक से भी बबलू ने रंगदारी की मांग की थी। जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया बबलू यादव पर इनाम की घोषणा की गई है।