ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बिहार : जूता -चप्पल गोदाम में भीषण अगलगी, लाखों का नुकसान,जानिए क्या रही मुख्य वजह

बिहार : जूता -चप्पल गोदाम में भीषण अगलगी, लाखों का नुकसान,जानिए क्या रही मुख्य वजह

17-Nov-2023 07:29 AM

By First Bihar

SHIVHAR : खबर बिहार के शिवहर से निकल कर सामने आ रही है। जहां जूता चप्पल के गोदाम में भीषण आगलगी की खबर निकल कर सामने आयी है। इस अगलगी में लाखों के नुकसान की बातें कही जा रही है। इस घटना के बाद से आस- पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना को लेकर नजदीकी थाने की सूचना से दी गयी है। सुचना के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। 


मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर में बीती रात भीषण अगलगी की घटना सामने आई है  जहां एक जूता -चप्पल के गोदाम में आग लग जाने से लाखों की क्षति हुई है। इस घटना की सुचना के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच आग पर काबू पा लिया है। लेकिन, तबतक काफी का नुकसान हो चूका था। इस घटना के बाद आस- पास के लोगों में दहशत और अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया था 


उधर, इस घटना को लेकर जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया है की गुरुवार की देर रात चिक्नोटा स्थित बालू मंडी के पास बिराज फुट बेयर में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। जहां लाखो रुपये की जूता, चप्पल जलकर राख हो गयी। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया की आग इतनी तेज थी की अग्निशमन के चार चार वाहन को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने ने बताया कि बिजली के शॉट सर्किट से आग लगी थी। जहां लाखो रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गई।