ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी

बिहार-झारखंड को मिलने जा रही वंदे भारत ट्रेन की सौगात, जानिए.. क्या है रूट और टाइमिंग

08-Apr-2023 05:26 PM

By First Bihar

PATNA/RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 13वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। शनिवार को पीएम मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हैदराबाद को भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुपति से जोड़ती है। इसी बीच खबर है कि बिहार और झारखंड को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात इसी महीने मिलने जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन पटना से रांची के बीच चलेगी। संभावना है कि 25 अप्रैल से दोनों राज्यों के बीच देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत का शुभारंभ हो जाएगा। इस ट्रेन की शुरुआत होने के बाद महज चार घंटे में पटना से रांची की यात्रा संभव हो सकेगी। पीएमओ की तरफ से इसके लिए समय मांगा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


पटना से हटिया जंक्शन के बीच इस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। पटना और रांची के बीच इस ट्रेन का सात स्टेशनों पर ठहराव होगा। बिहार के पटना, गया और जहानाबाद स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा। पटना जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.45 बजे खुलेगी, जो गया, जहानाबाद, हजारीबाग, बरकानाना, रांची के रास्ते दोपहर में 1.45 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। हटिया से यह ट्रेन दोपहर में 2.30 बजे खुलेगी और रात 9 बजे पटना पहुंचेगी।