सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
20-May-2021 06:13 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन का एलान किया है. सरकार ने प्रशासन को इलाके में लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है. इसी बीच बेगूसराय से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल लॉकडाउन के नियमों का पालन करा रही बेगूसराय पुलिस ने एक औरत की पिटाई कर दी. पुलिसवालों की इस हरकत से नाराज उसकी बेटी ने महिला सिपाही को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.
घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, जहां काली स्थान चौक के पास कुछ पुलिसवालों ने एक महिला को पीट दिया. इस घटना के दौरान महिला की बेटी भी उसके साथ थी. पुलिस की इस हरकत से नाराज उसकी बेटी पुलिसवालों से भीड़ गई. इस दौरान महिला पुलिसकर्मी उस लड़की को लाठी-डंडे से पीटने लगी. इसपर लड़की ने एक महिला सिपाही को जोरदार थप्पड़ मार दिया.

इस घटना के बाद काफी देर तक उस जगह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. बताया जाता है कि महिला उस रास्ते से गुजर रही थी तभी महिला पुलिस ने उस महिला को लाठी-डंडे से पिटाई कर दिया. इस पिटाई की बात उसकी बेटी को लगी तो उस जगह बेटी पहुंचकर महिला पुलिस के साथ जमकर बवाल करने लगी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिला पुलिसकर्मी लड़की की पिटाई करती हुई दिख रही हैं.
हालांकि इस घटना के समय नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने मामले को शांत कराया फिर उस जगह से महिला और महिला को बेटी को हटाया गया.