बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
16-Mar-2022 12:50 PM
CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गरखा के रामपुर बथानी के पास की है। मृतक दीपक कुमार जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद बिकल का पोता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता था। होली के मौके पर दीपक अपनी बहन के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गरखा के रामपुर बथानी के पास बाइक सवार बदमाशों ने दीपक की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और दीपक की बहन के गहने लूट लिये।
लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दीपक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूरे मामले पर सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को तलाश किया जा रहा है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।