ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार: ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू MLA के भाई सतीश पांडेय समेत सभी...

बिहार: ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू MLA के भाई सतीश पांडेय समेत सभी आरोपी बरी, जानिए.. पूरा मामला

29-Nov-2022 08:20 PM

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी सतीश पांडेय को कोर्ट ने बरी कर दिया है। सतीश पांडेय जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय के बड़े भाई हैं। सतीश पांडेय के साथ ही जेडीयू एमएलए के भतीजे और तत्कालीन जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय समेत दो अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने बरी कर दिया है। जेडीयू विधायक के भाई सतीश पांडेय समेत सभी आरोपियों की बुधवार को जेल से रिहाई हो जाएगी। बता दें कि ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू एमएलए पप्पू पांडेय के भाई सतीश पांडेय और उनका भतीजा पिछले ढाई साल से जेल में बंद थे, जिन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है।


मामले पर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु देव उपाध्याय की सेशन कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में कुचायकोट के जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय के बड़े भाई कुख्यात सतीश पांडेय, जेडीयू विधायक के भतीजा और जिला परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष मुकेश पांडेय और बटेश्वर पांडेय को बाइज्जत बरी कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद कल यानी बुधवार को सभी की रिहाई हो जाएगी। सुनवाई के दौरान ट्रिपल मर्डर केस के गवाहों नेकोर्ट को बताया कि किसने गोली चलाई, यह उन्होंने नहीं देखा था। जिसके बाद कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया।


बता दें कि 24 मई 2020 की रात हथुआ थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 70 वर्षीय महेश चौधरी, उनकी 65 वर्षीय पत्नी संकेशिया देवी और 36 वर्षीय बेटे शांतनम चौधरी को मौत के घाट उतार दिया था। गोलीबारी की इस घटना में जेपी यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में जेडीयू विधायक समेत उनके भाई और भतीजा समेत अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केस दर्ज कराया गया था। जेडीयू विधायक को सीआईडी से पहले ही क्लीन चिट मिल चुका है और अब अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।