Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
22-Mar-2024 10:57 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां जंगली फल खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह से बीमार हो गए हैं। यह मामला शिव नगर के गोनवां मुहल्ले का बताया जा रहा है। इस घटना में बीमार सभी लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद परिजनों के साथ आस-पास के इलाके में कोहराम मच गया है।
मिल जानकारी के अनुसार, इस घटना में जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी है, उनमें मिथुन मांझी का पुत्र विकास कुमार (10), कमलेश मांझी का पुत्र लक्षण कुमार (8), रविंद्र मांझी का पुत्र रौशन कुमार (6), असरफी मांझी का पुत्र प्रदीप कुमार (5) और संदीप कुमार (8) और सारजन मांझी का पुत्र आशिक कुमार (12) शामिल है।
बताया गया कि, शिवनगर गोनवां मुहल्ले में सरकारी आईटीआई के पास नर्सरी में सभी बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान जंगली फल पर नजर पड़ी और पका हुआ देख सभी ने खा लिया। जंगली फल खाने के थोड़ी देर बाद एक-एक कर सभी बच्चे उल्टी करने लगे और फिर धीरे-धीरे बेहोश होने लगे। सभी के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि 'फिलहाल बच्चों की स्थिति इलाज के बाद ठीक है, बच्चे खतरे से बाहर हैं। सभी बच्चों का आवश्यक उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चों ने जंगली फल खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी गई. बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।