अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Nov-2022 01:30 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर में महज 10 डिसमील जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस दौरान कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीरें भी सामने आई हैं। यहां गंभीर रूप से घायल मां को एक बेटा गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते नजर आया। मारपीट की घटना कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलिया गांव की है।
बताया जा रहा है कि गंगवलिया गांव में 10 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पंचायत के माध्यम से कई बार दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई लेकिन मामला नहीं सुलझाया जा सका। दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गए थे। गुरुवार की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में सात लोग घायल हो गए।
आनन-फानन में सभी घायलों को कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली भी सामने आई है। यहां गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफऱ किया था। एंबुलेंस ले तक जाने के लिए महिला को जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो उसका बेटा घायल मां को गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले गया।