ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

18-Dec-2023 11:27 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज वार्ड-24 की है। 


मृतक की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के राजाजान गांव निवासी सुभाष राय के बेटे गोविंद राय के रूप में हुई है जबकि जख्मी की पहचान कृष्णमूर्ति के रूप में हुई है, जिसका डीएमसीएच में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सुभाष राय का अविनाश झा के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। सुभाष राय को कोर्ट से डिग्री मिल गई थी। इसके बावजूद अविनाश झा जमीन पर अपना दावा कर रहा था। तीन दिन पहले भी अविनाश ने मृतक के परिजनों को धमकी दी थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में की गई थी।


परिजन का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही यह घटना घटी है। दोनों भाई विवादित जमीन पर बने झोपड़ी में सो रहे थे। इसी बीच देर रात अविनाश झा अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा और दोनों भाइयों के साथ मारपीटकरने लगा। इस दौरान आरोपी ने दोनों को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।