gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
11-Mar-2022 04:23 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : रोहतास में एक अंचलाधिकारी द्वारा महिला सरपंच के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। दुर्व्यवहार से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक अंचलाधिकारी महिला सरपंच को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है।
जानकारी के मुताबिकडेहरी ऑन सोन अनुमंडल के नौहट्टा प्रखंड स्थित उल्ली बनाही पंचायत की सरपंच के साथ अंचलाधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया है। मामले के सामने आने के बाद जिला पदाधिकारी ने जांच के लिए टीम गठन किया है। बताया जा रहा है कि पंचायत की सरपंच पुष्पांजलि कुमारी के ससुर और दादा ससुर के नाम दो दशक पूर्व आवास निर्माण के लिए कर्मडीहा गांव में भूमि बंदोबस्त किया गया है, जो आज भी इनके कब्जे में है।
गांव के ही कुछ लोग इस भूमि पर कब्जा कर बंदोबस्त कराना चाहते हैं। इसी विवाद को सुलझाने के लिए अंचलाधिकारी राम प्रवेश राम घटना स्थल पर पहुंचे थे। इसी महिला सरपंच की बातों से अंचलाधिकारी भड़क गए और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। महिला सरपंच ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला सरपंच का मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस बात की जानकारी जैसे ही डीएम को लगी। डीएम ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। अंचलाधिकारी के इस रवैए से ग्रामीणों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश है। वहीं महिला सरपंच ने न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।