ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार : जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत, 4 लोगों की गई आंखों की रोशनी, जांच में जुटी पुलिस

04-Aug-2022 04:23 PM

SARAN : बिहार में फिर एकबार संदिग्ध हालत में मौत से बवाल मचा है. सारण में दो लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई. वहीं, चार की आखों की रोशनी चली गई. मामला जहरीली शराब से भी जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.


जानकरी के मुताबिक, घटना सारण जिले के भेल्डी थाना और मकेर थाना क्षेत्र के भाथा धानुक टोली की है. बुधवार की रात में सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर शराब पिए थे और सुबह से ही सभी की तबीयत खराब होने लगी थी. इसके बाद स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराने के बाद कई लोगों को पीएमसीएच (पटना) रेफर किया गया था. पीएमसीएच जाने के दय्रण रस्ते में ही मौत हो गई.


मृतक की भेल्डी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव निवासी पारस महतो के 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो और मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली निवासी कंसी महतो के 60 वर्षीय पुत्र कमल महतो के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मकेर, अमनोर एवं भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बता दें कि दो दिन पहले भी जिले में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी.