Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
02-Dec-2022 01:30 PM
HAJIPUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग इससे तौबा नहीं कर रहे हैं। राज्य में जहरीली शराब पीने से अबतक कितने ही लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन शराब के आदि हो चुके लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां एक स्कूल में शराब पार्टी करने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई। घटना महनार थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल की है।
दरअसल, महनार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार की रात जमकर शराब पार्टी हुई थी। इस शराब पार्टी में स्कूल के प्रिंसिपल जय प्रधान ने भी शराब का सेवन किया था। जहरीली शराब पीने के बाद अचानक प्रिंसिपल जय प्रधान की तबीतय बिगड़ने लगी। आनन-फानन में प्रिंसिपल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि डीपीएस के प्रिंसिपल जय प्रधान दार्जिलिंग के न्यू जलपाईगुड़ी के रहने वाले थे और पिछले 6 महीने से वे महनार डीपीएस में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत थे। प्रिंसिपल जय प्रधान स्कूल कैंपस में ही रहते थे। प्रिंसिपल के अचानक मौत के बाद स्कूल के डायरेक्टर आमिर खान ने बताया कि महनार थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक्री होती है और जहरीली शराब पीने के कारण प्रिंसिपल की मौत हो गई है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की लीपापोती में लग गई है। महनार थानाध्यक्ष राजन पांडेय ने कहा है कि प्रिंसिपल की मौत जहरीली शराब पीने से नहीं हुई है बल्कि गंभीर बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणो की जानकारी मिल सकेगी।