ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

बिहार इन्वेस्टर्स मीट में उद्योगपति ने जताई चिंता, कहा- नीतीश जी..लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रखिए, DGP ने दिया जवाब-सुरक्षित माहौल देने में बिहार पुलिस सक्षम

29-Sep-2022 01:27 PM

PATNA: बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार इन्वेस्टर्स मीट 2022 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उद्योग मंत्री समीर महासेठ सहित कई नेता और उद्योगपति शामिल हुए। बिहार में नए उद्योग लगाए जाने पर चर्चा तो हुई लेकिन इस दौरान उद्योगपतियों ने चिंता भी जतायी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने चिंता जाहिर की।


 उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि विधि व्यवस्था बनी रहे इस पर ध्यान देने की जरूरत है। माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के निदेशक ने कहा कि हम लोग दिल्ली से आए हैं। हमे ऐसा माहौल चाहिए जहां सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो। जब हमने बिहार में उद्योग लगाने के बारे मन बनाया तब कई साथियों ने कहा कि उद्योग आखिर बिहार में ही क्यों लगाना चाहते हैं? 


तब हमने उनकी बातों को इग्नोर कर दिया और बिहार चले आये। जिस समस्या की लोग बाते कर रहे थे वैसा दिखा नहीं। हमें नीतीश कुमार का सुशासन मिला। लेकिन अपराधियों द्वारा उद्योगपतियों को टारगेट बनाया जाता है इसलिए यदि लॉ एंड ऑर्डर सही रहेगा तो आसामाजिक तत्व उद्योगपतियों को टारगेट नहीं कर पाएगा। इसलिए हम चाहते हैं कि लॉ एंड ऑर्डर के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सपोर्ट करें क्यों कि यह एक चैलेंज है। 


उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी माइक्रोमैक्स एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है। बिहार में 15 वर्षों से हमारी कंपनी मोबाइल बेच रही है। बिहार में हम इथेनॉल की फैक्ट्री लगाने वाले हैं। बिहार में उद्योग लगाने का पहला एक्सपीरियंस है। माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल की बातें वहां मौजूद बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने भी सुनी। जिसके बाद उद्योगपतियों को आश्वस्त करते हुए एसके सिंघल ने मंच से संबोधित किया और कहा बिहार पुलिस प्रदेश में सुरक्षित माहौल देने के लिए सक्षम हैं। हम बिहार में सुरक्षित माहौल दे रहे हैं।