ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

इंटर परीक्षा में शराब पीकर पहुंचे मास्टर जी, एग्जामिनेशन सेंटर पर मचाया हुड़दंग

इंटर परीक्षा में शराब पीकर पहुंचे मास्टर जी, एग्जामिनेशन सेंटर पर मचाया हुड़दंग

03-Feb-2020 06:32 PM

By Abhishek

MADHUBANI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी शराब धड़ल्ले से बिक रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री के सपने को सरकारी शिक्षक और पुलिसकर्मी ही धज्जियां उड़ाने में आये दिन लगे रहते हैं. ताजा मामला मधुबनी जिले का है. जहां बिहार इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षा में एक मास्टर जी शराब पीकर पहुंच गए. दारू के नशे में स्कूल पहुंचे मास्टर साहेब ने परीक्षा सेंटर पर जमकर नौटंकी की. 

इसको भी पढ़ें: लड़के के साथ गंदा VIDEO VIRAL होने पर 10वीं की छात्रा ने की सुसाइड, लड़के ने बनाया था जबरन


घटना मधुबनी जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां मुस्तफा कमाल रहीका प्रखंड के डुमरा में परीक्षा के दौरान एक टीचर शराब के नशे में सेंटर पहुंच गए. एक ओर जहां इंटर की परीक्षा चल रही थी वहीं, दूसरी ओर पियक्कड़ मास्टर जी की नौटंकी भी शुरू थी. शराब के नशे में स्कूल पहुंचे सरकारी टीचर ने जमकर हंगामा मचाया. 


शिक्षक की नौटंकी देखते ही दूसरे टीचर ने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पियक्कड़ शिक्षक को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर को नगर थाना इलाके के भौआरा से गिरफ्तार किया गया. इसके ऊपर पहले भी लड़कियों के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 


इंटर पहले दिन दोनों पालियों में कुल 56 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना, नालंदा, आरा, गया समेत कुल 15 जिलों में कार्रवाई की गई है. 


सबसे ज्यादा नालंदा में 9 बच्चों को निष्कासित किया गया है. जबकि पटना में 2, गया और अरवल में 7-7 परीक्षार्थियों को एक्सपेल्ड किया गया है. बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम के आज पहले दिन फर्स्ट सीटिंग में फिजिक्स और सेकेण्ड सीटिंग में इतिहास विषय की परीक्षा थी. साथ ही साथ सेकेण्ड सीटिंग में ही वोकेशनल कोर्स के आरबी और हिन्दी का भी पेपर लिया गया. 


राज्य के सभी जिलों में 1283 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. इसमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्राएं और 6 लाख 56 हजार 654 छात्र शामिल हैं.