बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-May-2024 12:44 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से आ रही है। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला मरीज के मौत के बाद उसके परिजनों ने भारी बवाल किया है। परिजनों का गुस्सा देखकर नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना सीतामढ़ी शहर की है।
दरअसल, सहियारा थानाक्षेत्र के छौरहिया गांव सोनी कुमारी को पैर में दर्द की शिकायत के बाद दो दिन पहले ही इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर स्थित डॉक्टर सुबोध महतो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान सोनी देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत सूई देने के कारण सोनी देवी की मौत हुई है।
महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।