Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
21-Feb-2024 12:19 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 9वीं की छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप था कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण छात्रा की मौत हुई है।
मृतक छात्रा की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी राजकुमार सहनी की बेटी साक्षी कुमारीके रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि साक्षी के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई थी। बीमार होने पर उसे सदर अस्पताल में मंगलवार को भर्ती किया गया था। मंगलवार की रात में 10 बजे तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती करने का अनुरोध किया लेकिन डॉक्टर ने इससे इनकार कर दिया।
डॉक्टर बुलाने के बाद भी काफी देर बाद आए और इमरजेंसी व्यवस्था करने के बदले भाग कर रूम बंद कर लिया, जिसके कारण साक्षी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर सही समय पर साक्षी का इलाज हो गया होता तो शायद आज वह जिंदा होती। अस्पताल में हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।