ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : होली के दिन जहरीली शराब कांड! संदिग्ध परिस्थितियों 11 लोगों की...

बिहार : होली के दिन जहरीली शराब कांड! संदिग्ध परिस्थितियों 11 लोगों की मौत

20-Mar-2022 09:57 AM

BANKA : बड़ी खबर बांका जिले से सामने आ रही है यहां जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगों की मौत की खबर है. अमरपुर में सात लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. वहीं कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं. हालांकि जहरीली शराब से मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 


वहीं मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में 4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है. बताया जाता है कि ये मौत जहरीली शराब से हुई है. सूत्रों की माने तो होली में जहरीली शराब पीने से 22 लोग बीमार हुए. जिन्हें बारी-बारी से मुरलीगंज पीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. बताया जा रहा है कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी गांव में बीते गुरुवार को शराब पार्टी चला था. जिसमें सभी ने एकसाथ शराब का सेवन किया. इसके अगले दिन सभी के तबीयत बिगड़ गए. 


3 मृतक एक गांव दिग्घी के बताए जा रहे हैं जबकि एक मुरलीगंज मुख्य बाजार के वार्ड 9 के निवासी हैं. हालांकि शराब से मौत के बारे में पुलिस और परिजन इंकार कर रहे हैं. लेकिन हर शव को पुलिस आनन फानन में रात के अंधेरे में जलाया गया. जिन परिस्थितियों में लोगों की मौत हुई है उसके बाद एक बार फिर से बिहार में जहरीली शराब कांड होने की आशंका जताई जा रही है. 


सीएचसी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बीमार लोगों की स्थिति को देखते हुए दो अतिरिक्त एम्बुलेंस गांव में तैनात किया गया है. वहीं मामले पर स्थानीय मुरलीगंज थाना ने पल्ला झाड़ लिया है. थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक इस तरह की सूचना संज्ञान में नहीं आयी है.