ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका

बिहार: हिना शहाब का आरजेडी से मोहभंग, बोलीं.. जो जनता का आदेश होगा वो करेंगे, RJD मुर्दाबाद के लगे नारे

बिहार: हिना शहाब का आरजेडी से मोहभंग, बोलीं.. जो जनता का आदेश होगा वो करेंगे, RJD मुर्दाबाद के लगे नारे

27-May-2022 01:56 PM

SIWAN: राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर आरजेडी से मीसा भारती और फैयाज अहमद ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में दोनों ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया। इधर, आरजेडी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा नहीं भेजे जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सीवान में नाराज कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


आरजेडी की तरफ से सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दी की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा नहीं भेजे जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लंबे समय से कार्यकर्ता हिना शहाब को राज्यसभा भेजने की मांग कर रहे थे लेकिन आरजेडी की तरफ से फैयाज अहमद और मीसा भारती को उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ता काफी गुस्से में हैं। इसको लेकर शुक्रवार को शहर के एक होटल में आरजेडी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हिना शहाब को राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर नाराजगी जताई।


बैठक के बाद आरजेडी कार्यकर्ता नई किला स्थित हिना शहाब के आवास पहुंचे और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन अमर रहे के नारे भी लगाते दिखे। इस अवसर पर हिना शहाब ने कहा कि अभी पार्टी छोड़ने का कोई फैसला नहीं लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता और कार्यकर्ताओं की राय से आगे का फैसला लिया जाएगा।


बता दें कि आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा बुलाई गई बैठक से विधायक अवध बिहारी चौधरी, बड़हरिया विधायक बच्चा पांडेय, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव और एमएलसी विनोद जायसवाल नदारद दिखे। हिना शहाब को राज्यसभा नहीं भेजे जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने आज शाम लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का पुतला दहन करने वाले हैं।