ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बिहार: हिमांशु हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हैरान कर देगी हत्या की वजह

26-Feb-2024 02:26 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने पांच दिनों पहले हुए हिमांशु हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक का भी अपराधिक इतिहास था और वह जेल से जमानत पर बाहर आया था।


सहरसा एसपी हिमांशु ने बताया कि बीते 20 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की सिटानाबाद, भरौली के महुआडीह बांध स्थित श्याम सुन्दर के आम के बगीचा में अज्ञात युवक का शव है। शरीर पर गोली लगने का निशान था। एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश ठाकुर और तकनीकी साईड से साइबर डीएसपी कर रहे थे। 


एसपी ने बताया कि गठित एसआईटी एवं सिमरीबख्तियारपुर थानाध्यक्ष के द्वारा घटना का वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया गया। छापेमारी कर कांड में संलिप्त बलवाहाट ओपी के मोहनपुर निवासी सौरभ पासवान को गिरफ्तार किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर यह यह बात सामने आई कि पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।


जानकारी के अनुसार, बसनही थाना क्षेत्र के मरिया निवासी जयमाला देवी ने अपने बेटे सुशांत कुमार एवं प्रिंस कुमार के उपर गोली चलाने के आरोप में हिमांशु कुमार और छोटू कुमार के खिलाफ बसनही थाना में केस दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद हिमांशु ने थाना से भागने की भी कोशिश की थी। हिमांशु पूर्व में जेल जा चुका था और वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर आया था।


इसी पुरानी दुश्मनी को लेकर हिमांशु कुमार से बदला लेने के लिए सौरभ पासवान और अन्य लोगों ने शाजिस रची। आरोपियों ने हिमांशु को झांसा में देकर बुलाया और बगीचे में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।