ब्रेकिंग न्यूज़

अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Home / news / बिहार: ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े 6.25 लाख की लूट, कर्मियों और ग्राहकों को...

बिहार: ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े 6.25 लाख की लूट, कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 4 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

29-Nov-2021 02:05 PM

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया है। दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी बैंक के अंदर अचानक घुस गये और सबसे पहले बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। जिसके बाद पिस्टल की बल लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 


बताया जाता है कि अपराधियों ने ग्रामीण बैंक की शाखा से छह लाख 25 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये। इस दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना कुमारखंड थाना क्षेत्र के रोता की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस बैंक कर्मियों और वहां मौजूद ग्राहकों से पूछताछ में जुटी है। 


दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लूट की बड़ी वारदात से इलाके में लोग भी हैरान हैं। अपराधियों का मनोबल बिहार में इतना बढ़ गया है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मधेपुरा में बैंक लूट की इस घटना से इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है।