Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
28-Mar-2024 01:04 PM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 10 में एक कपड़ा दुकानदार का शव आज सुबह घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा गया। जिसके बाद मकान मालिक द्वारा इसकी सूचना मोहनिया थाने को दी गई। उसके बाद सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया।
वहीं,मृतक रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चोर बड्डी आलमपुर गांव के हरि नारायण जायसवाल का 35 वर्षीय पुत्र रामानंद जायसवाल बताया जा रहा है। जो मोहनिया शहर में कपड़ा का दुकान खोलकर यही रहा करता था। आज सुबह जब मकान मालिक अपने घर पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे तो दरवाजा बंद मिला। जब दरवाजे के ऊपर से जाकर देखा तो फंदे से लटका हुआ शव देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दिया।
उधर, इस मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया घर के अंदर फंदे से लटकते हुए शव के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस जब यहां पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। ग्राइंडर मशीन की सहायता से दरवाजे के ताले को काटा गया और फिर दरवाजा को खुलवाकर जब अंदर पहुंचे। हम लोग तो देखें छत के ग्रिल से एक युवक का शव लटक रहा था।
जिसके बाद ताला को काटकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया गया फिर भी नहीं खुला तो दरवाजा और दीवाल के बीच जो गैप था उसके अंदर से एक व्यक्ति को अंदर भेजा गया और दरवाजा खुलवाया गया। पुलिस पूरे मामले पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया गया है।