सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
14-Oct-2022 01:24 PM
MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कष्टहरनी घाट का है।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में दोनों बच्चों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोनों बच्चे गंगा में स्नान के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहराई का पता नहीं चलने से दोनों डूब गए। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।
बच्चों की पहचान लखीसराय जिले के पुरानी बाजार स्थित प्रभात चौक के निवासी अनिल कुमार के 16 वर्षीय बेटे सौरभ कुमार और हीरा कुमार के 10 वर्षीय बेटे अनुज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के लोग स्थानीय जैन धर्मशाला में ठहरे हुए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों बच्चों के साथ गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचे थे। दोनों बच्चे गंगा में स्नान करने के लिए उतरे इसी दौरान पानी के तेज धार में बह गए।