ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार : गंगा में स्नान करने गए थे पांच लड़के, डूबने से दो...

बिहार : गंगा में स्नान करने गए थे पांच लड़के, डूबने से दो की हो गई दर्दनाक मौत

13-Jul-2022 04:56 PM

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां गंगा में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना मुंगेर किला अंदर स्थित बबुआ गंगा घाट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को गंगा से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि पूरब सराय ओपी क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी विजय राम का बेटा सोनू कुमार और पालो मंडल का बेटा आदित्य कुमार अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ नहाने के लिए मुंगेर किला के अंदर बबुआ गंगा घाट गए था। नहाने के क्रम में गहराई का सही अंदाजा नहीं मिलने के कारण सोनू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सोनू को डूबता देख आदित्य उसे बचाने गया लेकिन वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबते देख अन्य तीनों दोस्त मौके से फरार हो गए।


जबतक लोग दोनों को बचा पाते वे पानी में पूरी तरह से डूब चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से भारी मशक्कत के बाद दोनों शवों को गंगा से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के श को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और उन तीन दोस्तों को तलाश कर रही है जो दोनों को डूबता देख फरार हो गए थे। एक ही गांव के दो लोगों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।