अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
07-May-2022 05:16 PM
PATNA : बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर जल्द ही परिचालन शुरू हो जाएगा। आने वाले 7 जून को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी सेतु के पूर्वी लेन का लोकार्पण करेंगे। इसके उद्घाटन के साथ ही गांधी सेतु के दोनों लेन से गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा। जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के लोगों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी।
7 जून को बिहार के कई NH और पुलों का उद्घाटन-शिलान्यास होना है। इस दौरान गांधी सेतु के पूर्वी लेन का भी उद्घाटन होगा। इस लेन के जीर्णोद्धार का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके उद्घाटन के बाद पटना शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा। उद्घाटन के बाद गांधी सेतु पर मालवाहक वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि साल 2014 में गांधी सेतु की मरम्मति को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच सहमति बनी थी। पहले चरण में पश्चिमी लेन के पुराने सुपर स्ट्रक्चर को तोड़कर उसकी जगह स्टील के नए सुपर स्ट्रक्चर को बनाया गया। जिस पर साल 2020 में वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। अब पूर्वी लेन की मरम्मत का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। थोड़ा बहुत जो काम बचा है उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।