RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
26-Nov-2022 01:45 PM
MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पुलिस ने करोड़ों रुपए के गबन के आरोपी पति-पत्नी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी करीब 1.62 करोड़ रुपए का चूना लगाकर पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पश्चिम बंगाल के कंचरापारा से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम उन्हे लेकर जमालपुर पहुंची है।
दरअसल, बंगाल के कचरा पाड़ा के रहने वाले पति-पत्नी स्नेह अहमद बारिश और रूही गजाला बारिश ने 10 साल पहले मुंगेर के जमालपुर समेत देश के विभिन्न जगहों पर अर्शदीप फाइनेंस कंपनी लिमिटेड और वारिस फाइनेंस इंटरनेशनल लिमिटेड के नाम पर चिटफंड कंपनी खोली थी। महज तीन साल में रकम को दोगुना करने का झांसा देकर उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपए जमा करा लिये। इसी बीच साल 2014 में अचानक कंपनी में ताला लटक गया और लोगों की गाढ़ी कमाई को लेकर दोनों पति-पत्नी फरार हो गए।
कंपनी के अचानक बंद होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने कंपनी के एजेंटों पर पैसों के लिए दबाव बनाया। परेशान एजेंटों ने 20 लोगों के खिलाफ जमालपुर थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और इस सिलसिले में कई एजेंटों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि कंपनी का व्यवस्थापक और डायरेक्टर पति-पत्नी पुलिस को चकमा देकर पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बंगाल से दोनों को धर दबोचा।