ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR FLOOD NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा, हेलिकॉप्टर से...

BIHAR FLOOD NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एयरफोर्स ने संभाला मोर्चा, हेलिकॉप्टर से राहत सामग्रियों की ड्रॉपिंग

01-Oct-2024 04:03 PM

By First Bihar

PATNA: नेपाल में भारी बारिश के कारण कांठमांडू समेत कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गया है। जिसका खासा असर बिहार में पड़ा है। नेपाल से भारी मात्रा में पानी बिहार की कोसी और गंडक नदी में भेजा गया जिसका इसका असर यह हुआ कि  बिहार के 13 जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हो गये है। अब गंगा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बिहार के कई इलाकों में आई बाढ़ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बैठक की। 


जिसमें नित्यानंद राय ने कहा था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो बिहार में लोगों की एयरलिफ्टिंग भी कराया जाएगा। इतना ही नहीं एयरफोर्स को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फूड पैकेट गिराने में लगाया जाएगा। आज से एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से यह काम किया जा रहा है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोसी,गंडक और गंगा नदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार के कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी राहत कार्य पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। वायु सेवा की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक एयर ड्रॉप के माध्यम से खाद्य सामग्रियां पहुंचायी जा रही है। वायु सेना के  हेलिकॉप्टर से एयर ड्रॉपिंग का काम शुरू कर दिया गया है।  


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैंप करने को कहा है। यह देखने को कहा है कि लोगों की क्या परेशानी है उसे देखें और उन समस्या को दूर करने का प्रयास करें। सीएम नीतीश का कहना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्रियां पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। news image

news image