ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / बिहार : एक साथ 9 जिलों में 20 व्यापारियों पर छापा, टैक्स चोरी...

बिहार : एक साथ 9 जिलों में 20 व्यापारियों पर छापा, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला

13-Aug-2023 09:06 AM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना समेत बिहार के 9 जिलों से निकल कर सामने आ रहे हैं जहां 20 से अधिक व्यापारियों के ठिकानों pat छापा पड़ा है। इस दौरान 90 लाख से अधिक का माल जब्त किया है।


दरअसल, वाणिज्य - कर विभाग ने बिहार के नौ जिलों के 20 व्यवसायियों के खिलाफ टैक्स में गड़बड़ी को लेकर छापेमारी की है। इस दौरान विभायीय टीम को 3 मामलों में कुल 3.73 करोड़ रुपये की बिक्री छिपाए जाने एवं एक मामले में 20 लाख रुपये का गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा किये जाने का मामला सामने आया है। 


वहीं, जीएसटी की टीम ने 4 मामलों में 96 लाख की राशि का माल जब्त किया है। इस छापेमारी अभियान को लेकर विभाग की ओर से 23 संयुक्त दल का गठन किया गया, जिसमें कुल 73 पदाधिकारी शामिल थे।


मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान के अन्तर्गत पटना जिले में 09, पूर्णिया, पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर जिले में दो-दो, मधुबनी, जहानाबाद, दरभंगा, औरंगाबाद एवं बक्सर जिले में एक-एक। इस प्रकार कुल 20 व्यवसायियों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार इनमें 12 वैसे व्यवसायी शामिल हैं, जो पिछले कई वर्षों से अपने टैक्स दायित्व का शत-प्रतिशत भुगतान इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से करते आ रहे हैं एवं जिनका व्यवहार संदिग्ध था।


इधर, आठ वैसे व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो रेस्टोरेंट एवं वेयर हाउसिंग सेक्टर में कारोबार करने वाले हैं। ये अपने कर-दायित्व का भुगतान अनुचित अथवा गलत आईटीसी से कर रहे हैं। विभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिमा ने बताया कि अपने कर दायित्व का भुगतान नियमित रूप से नहीं करने वाले व्यवसायियों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की गई है। आगे भी विभागीय कार्रवाई ऐसे व्यवसायियों के विरुद्ध जारी रहेगी।