मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Dec-2024 03:21 PM
By First Bihar
Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने आज शनिवार को एक स्कूल का वर्चुअल निरीक्षण किया तो सभी गुरूजी गायब मिले. एक जो आए थे वो सब्जी खरीदने बाजार गए हुए थे. इसके बाद अपर मुख्य सचिव सख्त हो गए हैं. इस घोर अराजकता के लिए मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार माना गया है. अपर मुख्य सचिव ने मधुबनी डीईओ से चौबीस घंटे में शो-कॉज का जवाब देने को कहा गया है.
निदेशक प्रशासन ने पूछा शो-कॉज
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने इस संबंध में मधुबनी के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि बाबू बरही प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय टेंगरा मुसहरी के संचालन, शैक्षणिक गतिविधि में बरती गई लापरवाही एवं अव्यवस्था के संबंध में 24 घंटे में स्पष्टीकरण दें, क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए?
DEO पर लटकी विभागीय कार्यवाही की तलवार
निदेशक प्रशासन के पत्र में कहा गया है की अपर मुख्य सचिव ने इस विद्यालय का वर्चुअल इंस्पेक्शन किया है. जिसमें 6 तरह की गड़बड़ी पाई गई है. विद्यालय में 6 शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन सभी अनुपस्थित पाए गए . एक शिक्षक के बारे में सूचना मिली कि वह बाजार से सामान लाने गए हुए हैं. विद्यालय में 137 नामांकित छात्र-छात्राओं में सिर्फ ₹35 ही उपस्थित थे. वर्ग 1 से 5 तक में मात्र दो कमरे हैं. विद्यालय में एक भी बेंच-डेस्क नहीं है. सभी छात्र-छात्राएं जमीन पर बोरे पर बैठे हुए पाए गे। कक्षा में ही चावल एवं अन्य सामग्री रखाी हुआ पाया गया. एकमात्र टोला सेवक के भरोसे विद्यालय चल रहा था. निदेशक प्रशासन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा है कि इस अव्यवस्था के लिए आप प्रथम रूप से जिम्मेदार हैं. इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर दें, क्यों नहीं आपके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाए?